रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में हो सकते हैं शामिल: सूत्र

जयपुर । बीजेपी ने आज उत्तर प्रदेश में लखनऊ की 5 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। काफी बैठक और लंबी मंत्रणा के बाद बीजेपी ने लखनऊ की इन 5 सीटों से उम्मीदवार घोषित किए किए हैं, लेकिन इसके बाद बीजेपी में बगावती सुर उठने लगे हैं।
दरअसल, लखनऊ कैंट से टिकट की आस लगाए बैठे प्रयागराज सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव दोनों को ही इस सीट से टिकट नहीं मिला है। बीजेपी ने इन दोनों की जगह लखनऊ कैंट सीट से बृजेश पाठक को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बृजेश पाठक में आज लखनऊ कैंट सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया गया है। ऐसे में सूत्रों से खबर मिली है कि रीता बहुगुणा बीजेपी से नाराज हो गई हैं। सूत्रों के मुता​बिक अब मंयक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल होने का मन बन रहे हैं।

प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट से दो बार विधायक रह चुक हैं। रीता बहुगुणा अपने बेटे मयंक जोशी को लखनऊ कैंट से विधायक उम्मीदवार देखना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रीता बहुगुणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनका बेटा मयंक जोशी पिछले 12 सालों से बीजेपी का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है और उसे उसका हक मिलना चाहिए।
सूत्रों का मानना है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मंयक जोशी से मिलने की कोशिक कर रहे हैं। हालांकि, समाजवादी पार्टी अपने सभी सीटों से उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं। लेकिन वे मंयक जोशी को लखनउ कैंट से समावादी पार्टी के उम्मीदवार बनाकर अपनी रणनीति बदल सकते हैं।