जयपुर। रीट पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी रहे भजनलाल विश्नोई को कांग्रेस विधायक पदमाराम मेघवाल की होली मिलन पार्टी में देखा गया। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव एक ट्विट करते हुए एक फोटो शेयर किया जिसमें विधायक मेघवाल, भजनलाल विश्नोई और अन्य सदस्य देखे गये हैं।
उपेन यादव ने ट्विट करते हुए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि रीट पेपर लीक मामले में तीन दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर मुख्य आरोपी भजनलाल विश्नोई को चौहटन कांग्रेस विधायक पदमाराम मेघवाल के होली मिलन समारोह में पहुंचा बताया जा रहा है l
उपेन यादव का ट्विट
उपेन यादव ने ट्विट करते हुए लिखा, "ट्विट चौहटन कांग्रेस विधायक पदमाराम मेघवाल के होली मिलन समारोह में रीट पेपर लीक मामले में 3 दिन पहले जमानत पर रिहा होकर आया आरोपी भजनलाल बिश्नोई भी समारोह में पहुंचा बताया जा रहा है। यह सरकार की बड़ी नाकामयाबी है।" उपेन यादव ने अपने ट्विट में राजस्थान सीएमओ और राजस्थान सरकार को भी टैग किया है।
उपेन यादव बोले- 3 दिन पहले ही हुए थे रिहा
बता दें कि राजस्थान में रीट पेपर लीक में गिरफ्तार हुए आरोपियों में राजस्थान हाईकोर्ट ने 16 मार्च को भजनलाल बिश्नोई समेत कुल 11 आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए थे। जस्टिस सीके सोनगरा की एकलपीठ ने आरोपी अमृतलाल, भजनलाल बिश्नोई, भारती मीणा और सविता चौधरी समेत कुल 11 आरोपियों को जमानत दे दी थी।