Baran : रियासतकली भव्य गणगौर शोभायात्रा 24 को शोभा यात्रा में एक दर्जन होगी सवारिया

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 
बारां राजस्थान                                  

बारां : शहर में रियासतकाल से चली आ रही ख्यातनाम गणगौर शोभायात्रा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  गणगौर  सेवा समिति(रजि,) धूमधाम के साथ रात्रि 8 बजे सांवला जी मंदिर चौमुखा बाजार से  निकली जायेगी,, समिति के संरक्षक ललित मोहन खंडेलवाल व दुष्यंत शर्मा ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा दोगुने उत्साह के साथ और शाही तरीके से निकली जायेगी, समिति के अध्यक्ष महेश सोनी और मंत्री श्याम अवस्थी ने बताया कि गणगौर के जोड़ों को लाखो रुपयों के स्वर्ण आभूषणों के सुसज्जित कर भारी पुलिस जाप्ते के साथ निकाला जाता हैं,,, शोभायात्रा समिति के दिनेश गौतम,मनोज शर्मा नकुल सोनी, गोविंद सोनी, सुरेंद्र सेन ने बताया कि शोभायात्रा में  आधा दर्जन घुड़सवार,कच्ची घोड़ी,कंजरी नृत्य और दर्जनों भर सवारियां निकली जायेगी जिसमे, वामन अवतार, राधा कृष्ण होली, काली शंकर जी का युद्ध, केवट प्रसंग, लव कुछ सहित कई झाकियां निकली जायेगी,, शोभायात्रा में शिव बारात आकर्षण का केंद्र रहेगी साथ ही समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सफेद वस्त्र वह चुनरी के साफे झांकियों के आगे चलेंगे उन्होंने आगे कहा कि झांकी और सवारियों के साथ ढोल नगाड़े बैंड बाजे वह डीजे पर संगीत का जोरदार समावेश होगा।