मुश्किल दौर गुजर रहे हैं आरजेडी प्रमुख लालू यादव, आईसीयू में भर्ती, बेटी ने​ लिखा भावुक संदेश

जयपुर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। लालू प्रसाद यादव रविवार को पटना स्थित अपने घर की सीढियों से गिर गये ​थे जिससे उनके दांए कंधे में फ्रैक्चर हो गया। कंधे के अलावा उन्हें कमर में भी चोट आयी है। इस समय लालू यादव एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं।

अस्पताल में भर्ती लालू यादव की तस्वीर उनकी बेटी रोहणी आचार्य ने शेयर की और एक भावुक मैसेज लिखा। रोहिणी द्वारा शेयर की गई दो तस्वीरों में लालू यादव हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए दिखाई दे हैं। फोटोज शेयर करते हुए लालू यादव की बेटी रोहिणी ने लिखा कि पापा उनके लिये हीरो की तरह हैं, जिनके जल्द ठीक होने की वह कामना करती हैं।
रोहिणी आचार्य ने लिखा, 'मेरे हीरो, मेरे सपोर्ट पापा. गेट वेल सून.' रोहिणी ने आगे लिखा कि हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति।

पारस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आसिफ प्रमाण ने लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए कहा कि गिरने के बाद उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर आने के बाद अस्पताल लाया गया था। और उन्हें बिमारियां भी हैं। उनकी आईसीयू में निगरानी की जा रही है। और हालत स्थिर है। डॉक्टर्स ने लालू यादव को एक महिने तक आराम करने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें व्हील चेयर इस्तेमाल करने को कहा है।