जनसेवक पुष्पेन्द्र भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में हुआ सड़कों का निर्माण कार्य आरंभ

अतुल्य संसार
जयपुर |

मुख्यमंत्री द्वारा हर विधानसभा को स्वीकृत किए गए 5 करोड़ रुपयों से प्रस्तावित सड़कों की उद्घाटन श्रृंखला में आज वार्ड 96 में सड़क निर्माण का मुहूर्त कार्यक्रम आयोजित 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा हर विधानसभा को स्वीकृत किए गए पाँच करोड़ रुपये से प्रस्तावित हर विधानसभा के विभिन्न वार्डी में बनने जा रही सड़कों की श्रृंखला में आज नगर निगम ग्रेटर जयपुर के वार्ड 96 में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का भव्य मुहूर्त समारोह रविवार को आयोजित हुआ। सांगानेर विधानसभा के जनसेवक व कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेन्द्र भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में लगभग 5 करोड़ रुपए से बनाने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का मुहूर्त किया गया।

20 साल से सड़कों के लिए तरस रही जनता को मिलेगी राहत