मोहाली में इंटेलीजेंस मुख्यालय पर रॉकेट लॉन्चर से हमला, पंजाब पुलिस ने अलर्ट जारी किया

जयपुर। सोमवार को अज्ञात लोगों ने पंजाब के मोहली स्थित इंटेलीजेंस मुख्यालय पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सोमवार को मोहाली पुलिस ने बतया की मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय की सड़क से एक रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड या आरपीजी को दागा गया, जिससे मुख्यालय के शीशे टूट गए।
पुलिस ने इसे आरपीजी जैसा हमला बताया और विस्फोट को मामूली बताया।

पुलिस मे बयान के मुताबिक "सैक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय में शाम लगभग 7.45 बजे एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली थी। कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमले के बद वरिष्ठ अधिकारी मौके पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही फोरेंसिक टीमों को बुलाया लिया गया है। इस हमले के बाद चंडीगढ़ पुलिस की एक स्पेशल टीम को भी खुफिया कार्यालय भवन के पास तैनात कर दिया गया है।

घेराबंदी कर अलर्ट जारी किया
इस हमले के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "विस्फोट एक रॉकेट प्रकार की आग के साथ हुआ। कोई हताहत नहीं हुआ, जांच जारी है और हमारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।"