रोलापा प्रत्याशी हरिप्रसाद बलिवाल ने युवाओं को बोतल पर मतदान करने का संकल्प दिलाया

-शाहपुरा विधानसभा के रोलापा प्रत्याशी हरिप्रसाद बलिवाल ने घर-घर जाकर लोगों से जन संपर्क


शाहपुरा न्यूज - शाहपुरा विधानसभा के रोलापा प्रत्याशी जन सेवक हरिप्रसाद बलिवाल ने सोमवार को एक दर्जन गाँवों का दौरा कर लोगों से जन संपर्क किया। इस दौरान बलिवाल ने युवाओं को अपने चुनाव चिन्ह बोतल पर मत देने का संकल्प दिलाया। बलिवाल ने कहा कि शाहपुरा विधानसभा के विकास और बदलाव के लिए मेरे वोट देवे जिससे चहुंओर विकास करवाया जा सके। इस दौरान बलिवाल का जगह जगह लोगों ने माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।