शाहपुरा न्यूज - शाहपुरा विधानसभा के रोलापा प्रत्याशी जन सेवक हरिप्रसाद बलिवाल ने गुरुवार को अमरसर, नायन, खेजरोली, निवाणा, धानौता में घर-घर जाकर लोगों से जन संपर्क किया और अपने पक्ष में मत व समर्थन देने की अपील की। इस दौरान बलिवाल ने कहा कि शाहपुरा विधानसभा के विकास और बदलाव के लिए मेरे वोट देवे जिससे चहुंओर विकास करवाया जा सके। इस दौरान बलिवाल का जगह जगह लोगों ने माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।