शाहपुरा विधानसभा से रोलपा प्रत्याशी हरिप्रसाद बलिवाल को मिल रहा है अपार जन समर्थन

-सभी जातियों का समर्थन मिलने से प्रचार हो रहा है भारी 


शाहपुरा न्यूज -  शाहपुरा विधानसभा से रोलपा प्रत्याशी हरिप्रसाद बलिवाल को 36 कोम का समर्थन मिलने से प्रचार - प्रसार भारी हो रहा है। अब शाहपुरा विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। बलिवाल प्रचार के लिए जहाँ भी जा रहे है वहीं लोग बलिवाल का स्वागत कर उनको अपना समर्थन दे रहे है। आपको बता दे कि शाहपुरा विधानसभा में सबसे ज्यादा जाट समाज के करीब 55 हजार वोट है।

जाट समाज अधिकांश रालोपा प्रत्याशी के समर्थन में आ गई है। बलिवाल जहां भी जा रहे है जाट समाज के लोग उन्हें लोकप्रिय नेता के नाम से संबोधित कर रहे है। बलिवाल को 36 कोम का समर्थन मिलने से उनकी स्थिति मजबूत हो गयी है ऐसे में रोलपा, काँग्रेस व भाजपा प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। बलिवाल शाहपुरा के विकास और बदलाव के लिए चुनाव लड़ रहे है। बलिवाल ने कहा कि शाहपुरा का काया कल्प और विकास करवाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है।