संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3054 की रविवार को समपन्न हुये अवाॅर्ड सेरेमनी में रोटरी क्लब दौसा को सर्वाधिक 14 अवाॅर्ड मिले। रोटरी क्लब दौसा को सर्वोच्च कैटेगरी में रखते हुए वर्ष पर्यन्त मानवता के लिए किए गए सेवा कार्यों के लिए रोटरी सेवा सम्मान प्रदान किया।
दन्तीवाडा ऐग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालनपुर गुजरात में हुई अवार्ड सेरेमनी में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे.अशोक मंगल ने दौसा रोटरी क्लब को बेस्ट क्लब, बेस्ट प्रोजेक्ट-सैनिटरी पैड्स अवार्ड, आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट शिवशंकर सोनी, बेस्ट सेक्रेटरी, आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी विनोद गौड़, बेस्ट हैप्पी स्कूल, बेस्ट बुलेटिन सृजाम्यहम्, हाईएस्ट आई केयर ऑपरेशन, बेस्ट टीचर ट्रेनिंग एक्टिविटी, बेस्ट अटेंडेंस अवॉर्ड, बेस्ट एनवायरनमेंट एक्टिविटी-वाटर हार्वेस्टिंग, बेस्ट असिस्टेंट गवर्नर नवल खंडेलवाल, डीजी साइटेशन प्रदान किए।
रोटरी क्लब दौसा से डाॅ केसी शर्मा, नवल खण्डेलवाल, शिवशकर सोनी, विनोद गौड, महेश साकुनीया आदि मौजूद रहे। ये सभी सम्मान प्राप्त होने पर रोटरी क्लब दौसा ने एक सभा आयोजित कर रोटरी सदस्यों को अवार्ड सेरेमनी में प्राप्त इन सम्मानों के विषय में जानकारी दी गई।