राष्ट्रीय जंबूरी में बून्दी के रोवर स्काउट ने किया समाज सेवार्थ रक्तदान
राष्ट्रीय जंबूरी में बून्दी के रोवर स्काउट ने किया समाज सेवार्थ रक्तदान
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी
स्काउट गाइड द्वारा पाली में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बूंदी से इस आयोजन में सेवाएं दे रहे दो रोवर स्काउट्स ने रक्तदान किया।
संगठन के संयुक्त सचिव सर्वेश तिवारी ने बताया सैंतीस हजार से अधिक सहभागिता वाले इस विशाल आयोजन ने रक्तदान की आवश्यकता के मध्येनजर आयोजित शिविर में जंबूरी संभागियों ने समाज सेवार्थ बढ़ चढ़कर रक्तदान में भाग लिया। मालवीय स्वतंत्र रोवर क्रू के सीनियर रोवरमेट आतिश वर्मा इससे पहले पांच बार रक्तदान कर चुका है जबकि राजकीय महाविद्यालय के रोवर स्काउट निर्मल जांगिड़ ने पहली बार जम्बूरी के अस्पताल कैंपस में रक्तदान किया। हॉस्पिटल स्टाफ ने प्रमाण पत्र प्रदान कर दोनों को शुभकामनाएं दी।