जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी प्री परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है।
बोर्ड द्वारा जारी किये गये टाइम टेबल के अनुसार ग्रामविकास अधिकारी प्री परीक्षा 27 दिसबंर और 28 दिसंबर को कुल चार पारियों में आयोजित करवाई जायेगी। 27 दिबसंर को पहली पारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी पारी में दोपहर 2.30 से 4.30 तक परीक्षा होगी। इसी प्रकार 28 दिसंबर को दोनों पारियों में परीक्षा आयोजिक करवाई जायेगी।
3896 पदों पर होगी भर्ती
अधीनस्थ बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर यह भर्ती निकाली थी। इन पदों के लिए 10 सितंबर 2021 से Online आवेदन शुरू किये थे। और 9 अक्टूबर आवेदन करने की अंमिम तिथी थी।
100 अंको का होगा प्रशनपत्र
ग्राम विकास अधिकारी प्री परीक्षा अधिकतम 100 अंको की होगी। परीक्षा आॅफलाइन आयोजित करवाई जायेगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पात्मक होंगे और कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रशन पत्र दो घंटे का होगा।
सिलेबस
प्रांरभिक परीक्षा में राजस्थान और राष्ट्रीय स्तर के खेलकूद सहित विभिन्न मृद्दों का करंट अफेयर पूछा जायेगा। राजस्था के संपूर्ण इतिहास में से प्रशन पूछे जायेंगे। इसके अलावा राजस्थान कला, संस्कृति एंव साहित्य के प्रश्न पूछे जायेंगे। इसके अलावा हिंदी, English, गणित और मानसिक योग्यता पर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रारंभिक परीक्षा में कुलों पदों के 15 गुणा परीक्षार्थीयों का पास किया जायेगा। प्री परीक्षा के प्राप्तांक केवल क्वलिफाईंग होंगे। मैन परीक्षा में प्री परीक्षा के नंबरों को नहीं जोड़ा जायेगा।