जयपुर। संसद के मानसून सत्र शुरू हुए आज 7 दिन हो चुके हैं। सातवें दिन भी सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकार को महंगाई और बेरोजगारी सहित समेत विभिन्न मुद्दों सवाल उठाये। इस दौरान सभापति ने उन 19 विपक्षी सांसदों को पूरे सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया जिन्होंने सत्र के दौरान नियमों का उल्लंघन किया। निलंबित हुए सांसदों में तृणमूल सांसद सुष्मिता देव, डा. शांतनु सेन और डोला सेन सहित अन्य राज्यसभा कई राज्यसभा सांसद शामिल हैं। इनपर सदन के वेल में प्रवेश करने और नारेबाजी के लिए कार्रवाई की गई है।
ये सांसद हुए निलंबित
सदन में दुर्व्यवहार के कारण कनिमोझी, एस कल्याणसुंदरम, आर गिररंजन, एनआर एलांगो, सुष्मिता देव, मौसम नूर, शांता छेत्री, डोला सेन, शांतनू सेन, अभि रंजन बिस्वार, मोहम्मद नदीमुल हक, द्रमुक के एम हामामेड अब्दुल्ल, एम शनमुगम, टीआरएस के बी लिंगैया यादव, रविहांद्रा वड्डीराजू, दामोदर राव दिवाकोंडा, सीपीआइ एम के एए रहीम, वी शिवदासन, संदोष कुमार पी. को पूरे सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया। इन सांसदों पर सदन व अध्यक्ष के अनादर का आरोप है।
सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित
विपक्ष द्वारा महंगाई और बेरोजगारी सहित कई मु्द्दों पर सरकार को घेरा और हंगामा खडा कर दिया। इसके कारण अध्यक्ष को लंच से पहले ही दो बार कार्यवाही को स्थगित करना पडा। शुरूआत में सदन में हंगामा होने के कारण 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा। इसके बाद प्रश्नकाल के बाद सदन को दो बजे तक स्थगित किया गया था। इस दौरान विपक्षी सांसद हाथ में पोस्टर लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे थे।