कनार्टक बीजेपी मंत्री के बयान पर बवाल, बोले भाविष्य में लाल किले पर भगवा झंडा पहनाया जायेगा

जयपुर। कनार्टक के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने ऐसा बयान दिया जिस पर राजनीति गलियारों में बवाल खड़ा हो गया। मंत्री को बर्खास्त करने के लिए कांग्रेस ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और रातभर विधानसभा और विधान परिषद में रूके रहे है।
यह था पूरा मामला
दरअसल कर्नाटक मंत्री के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा से मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा कि, क्या लाल किले पर कभी भगवा झंण्डा फहराया जा सकता है..? के. एस. ईश्वरप्पा ने इस सवाल का जबाव देते हुए कहा कि, आज नहीं तो भविष्य में एक दिन ऐसा होगा।
के. एस. ईश्वरप्पा के इसी बयान को लेकर कर्नाटक मे बवाल खड़ा हो गया। मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया और के. एस. ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने और राष्ट्रीय ध्वज पर उनके बयान के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे।
विधानसभा में गुजारी रात
विधानसभा प्रतिपक्ष नेता सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने गुरुवार की रात विधानसभा और विधान परिषद में गुजारी है। कांग्रेस के लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

भाजपा और आरएसएस राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करती है
विधानसभा में रातभर रुकने से पहले नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करती है। कांग्रेस पार्टी जब तक विरोध प्रदर्शन करती रहेगी जबतक इसका कोई तथ्यात्मक जबाव नहीं मिलता।