Salman Khurshid की किताब पर बवाल, हिन्दुत्व की तुलना बोको हरम से करने पर BJP हमलावार हुई

जयपुर। भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रह चुके सलमान खुर्शीद की हाल ही में एक किताब को विमोचन हुआ था, और इस किताब में सलमान खुर्शीद ने कुछ ऐसा लिखा जिससे बीजेपी कांग्रेस पार्टी पर भडक उठी। सलमान खुर्शीद की इस किताब में हिन्दुत्व की तुलना आतंवादी संगठन बोको हराम और आईएसआईएस से करने पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सिर्फ हिन्दू ही नहीं बल्कि भारत की आत्मा को भी ठेस पहुंचाती है।

बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार को हिन्दुतत्व को लेकर अपनी मंशा साफ करनी चाहिए। उन्होनें कहा कि इस किताब में लिखी गई बात के पीछे किसकी सोच है। इसका जबाव कांग्रेस को देना चाहिए । क्या है सोच शशि थरूर की है, या मणिशंकर अय्यर की है।
गौरव भाटिया ने कहा क्या प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में जाकर लोगों को इस बात को कहने की हिम्मत रखती हैं जो बात किताब में हिन्दुत्व के लिए कही गई हैं। उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों के ही इशारे पर हिंदुओं का अपमान किया गया है। जैसे ही चुनाव आते हैं राहुल और प्रियंका इच्छाधारी हिन्दू बन जाते है।
दूसरी तरफ सलमान खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस से शिकायत की गई है। एफआईआर में दर्ज करवाया गया है कि खुर्दीश ने हिन्दुत्व की तुलना आतं​की संगठन से करके हिन्दुत्व को बदनाम करने की कोशिश की है। खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या में टिप्पणी के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई गई है। विवेक गर्ग नाम के दिल्ली के वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते हुए केस दर्ज करने का अनुरोध किया है।