*नंदादेवी सुपरफास्ट के चल टिकट परीक्षक ने कैश से भरा बैग लौटाया
कोटा 24 नवम्बर, गाड़ी संख्या 12402 देहरादून-कोटा नंदा देवी सुपरफास्ट के एच-01 कोच में हरिद्वार से मथुरा तक यात्रा के दौरान मथुरा में यात्री अपना बैग ट्रेन में ही भूलवश छोड़कर उतर गया । ट्रेन में आनड्यूटी चेकिंग स्टाफ हंसराज माली ने इस अज्ञात बैग के बारे में कोच के यात्रिओ से पूछताछ की तो यात्रिओ द्वारा इसकी जानकारी नही होना बताया फिर चेकिंग स्टाफ हंसराज ने यात्रिओ के सामने बैग को खोला जिसमे डेढ़ लाख रुपए नगद और एक मोबाइल इत्यादि सामान था । बैग में मिले मोबाइल के मौजूद नंबरों की मदद से रेलकर्मी ने यात्री से सम्पर्क किया । इसके बाद यात्री ने कोटा में अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी । गाड़ी के सुबह 10:45 बजे कोटा पहुंचने पर रेलकर्मी ने यात्रियों के परिजन को यह बैग लौटा दिया। यात्रियों ने ईमानदारीपूर्ण इस सराहनीय कार्य के लिए रेल प्रसाशन का आभार व्यक्त किया ।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान