रूस से भारत आ रहा है S-400 मिसाइल सिस्टम, इन खासियतों से है लैस

जयपुर। भारत की सुरक्षा में और अधिक बढोत्तरी हो गई जब रूस से एस—400 मिसाइल सिस्टम की सप्लाई भारत के लिए की गई। रूस से लायी जा रही ये मिसाइल सतह से हवा में मार करती हैं। भारत और रूस से बीच में इस मिसाइल सिस्टम की डील अक्टूबर 2018 में हुई थी।
ये है खासियत
एस—400 मिसाइल सिस्टम 4 अलग अलग मिसाइलों से लैस है। यह मिसाइल सिस्टम 4 अलग-अलग मिसाइलों से लैस है जो दुश्मन के जंगी जहाज, ड्रोन, ​विमानों और बैलिस्टिक मिसाइलों को 400 किमी की दूरी पर मार सकता है। डिफेंस एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन्हें पाकिस्तान और चीन से संभावित खतरे से निबटने के लिए तैनात किया जायेगा। यानि की इन्हें पहले पश्चिमी सीमा के करीब तैनात किया जाएगा, जहां से भारत पाकिस्तान और चीन के साथ पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं के खतरों से निपट सकता है।

फेडरल सर्विस फॉर मिलिट्री टेक्निकल कोऑपरेशन (FSMTC) के डायरेक्टर दिमित्री शुगेव ने जानकारी दी है कि रूस द्वारा भारत को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की सप्लाई तय समय पर पर दी जा रही है। इससे पहले इस मिसाइल सिस्टम को तुर्की और चीन भी इस्तेमाल कर रहा है।
रूस भारत के लिए पांच एस—400 ​मिसाइल सिस्टम देगा और भारती की सेना इस ओपरेट करने के लिए इस साल के शुरूआत से ही ट्रेनिंग ले रहा है। भारत ने 2019 में इस सिस्टम के लिए रूस को 80 करोड़ डॉलर दिए थे। यह पूरा सौदा करीब 35 हजार करोड़ रुपए का है।