Sachin pilot ने प्रताप सिंह खाचरियावास के कुत्ते को दुलारा तो सोशल मीडिया पर आये मजेदार कमेंट्स

जयपुर। राजनीति में कब क्या हो जाये यह कोई भी नहीं जानता। राजनीति में दुश्मनी स्थाई नहीं होती हैं। ऐसा ही कुछ नजर आया राजस्थान में जब पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट राजस्थान के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के पास पहुंचे। राजस्थान में हाल ही चल रहे घटनाक्रम में प्रतापसिंह खाचरियावास सचिन पायलट को मुख्यमंत्री स्वीकार करने के कतई पक्ष में नहीं थें। खाचरियावास ने कहा कि हमें सचिन पायलट मुख्यमंत्री के रूप में पसंद नहीं हैं। खाचरियावास इन दिनों गहलोत के सबसे निकट हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता उस समय अचंभित रह गई जब सचिन पायलट अचानक से प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर पहुंच गये।

दोनों की मुलाकात के बाद एक तस्वीर सामने आयी जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल सचिन पायलट प्रताप सिंह के डॉगी को दुलारते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आई यूजर्स के मजेदार कमेंट्स की झडी लग गई।

कपिल कुमार नामक एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह तस्वीर बताती है कि कुत्तों से ज्यादा कोई वफादार नहीं होता। काश मेरा दोस्त भी कुछ सीख लेता" वहीं, एक यूजर ने लिखा, " इंसानों से ज्यादा वफादार जानवर होते हैं। एक यूजर ने लिखा ये तस्वीर बताती है कि सचिन पायलट के प्रतापसिंह खाचरियावास के कितने अच्छे संबध रहे होंगें"। तो वहीं, एक यूजर ने हसने वाली इमोजी लगाते हुए कहा कि, "मालिक भूल गया लेकिन कुत्ता नहीं भूला"।

बता दें कि प्रतापसिंह पहले सचिन पायलट के बडी करीबी माने जाते थे। लेकिन पिछले दो तीन सालों में सियासी कारणों से दोनों के बीच मतभेद हो गये। और यूजर्स ने ये सभी टिप्पणी इस संदर्भ ने किये थे।