जयपुर। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक से वर्तमान एमएलए सचिन पायलट ने आज सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट को राजस्थान में बडी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं खबरों को मानना है कि पायलट ने राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त की है।
सूत्रों ने कहा कि बैठक राजस्थान और पार्टी में सचिन पायलट की भविष्य की भूमिका को लेकर रही है। और खासकर जब कांग्रेस अगले साल राज्य में चुनाव की तैयारी कर रही है। बता दें कि सचिन पालयट ने 2020 में कांग्रेस से बगावत कर दी थी जिसके बाद से उन्हें डिप्टी सीएम और प्रदेशाध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया था। अब सूत्रों ने कहा कि उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों पर राजनीतिक फैसला कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे। इससे पहले भी पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बैठक की थी।
2018 में कांग्रेस ने सचिन की मेहनत से जीता राजस्थान
सचिन पायलट ने गांधी परिवार को स्पष्ट कर दिया है कि वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक हैं। विधानसभा चुनाव 2014 में जब कांग्रेस राजस्थान मे मात्र 21 सीटों पर सिमट गई तब कांग्रेस ने सचिन पायलट को प्रदेशाध्यक्ष बनाया और उनके नेतृत्व में 2018 का चुनाव जीता लेकिन कांग्रेस ने अनुभव को प्राथमिकता देते हुए अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्समंत्री बनाया था और सचिप पायलट को डिप्टी सीएम बनाया। इसके दो साल बाद कार्यकर्ताओं की अनदेखी होने पर पायलट अपने साथ 18 विधायकों को लेकर दिल्ली चले गये। जिसने गहलोत की सरकार को पतन के कगार पर ला दिया।