सैफ और अर्जुन कपूर की हॉरर कॉमेड़ी मूवी भूत पुलिस का ट्रेलर जारी हुआ

जयपुर। अर्जुन कपूर और सैफ अली खान की अपकमिंग मूवी भूत ​पुलिस का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि यह एक हॉरर कॉमेडी मूवी होने वाली है। इस मूवी में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भूत शिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि हकीकत में सैफ एक नकली भूत पकड़ने वाले बाबा का रोल करते हैं। ​ट्रेलर में दिखाया गया है कि सैफ भूत पकड़ने वाला बताकर पैसा कमाते हैं। वहीं इस काम में सैफ का साथ देते हुए अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। उनके पास एक विशेष पुस्तक होती है जिसे वह 'बाबा की किताब' कहते हैं जो अलौकिक शक्तियों को दूर करने के लिए काम आती है। पवन कृपलानी हॉरर कॉमेडी में जैकलीन, जो कनिका की भूमिका निभाती हैं, और यामी, माया का रोल निभा रही हैं। इस तरह इनकी चौकडी का अच्छा काम नजर आ रहा है।
इस दिन होगी रिलीज
भूत पुलिस 17 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जायेगी। आजकल हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण ट्रेंड भी है तो उम्मीद है मूवी औसत रहेगी।

इस मूवी को लेकर अर्जुन कपूर ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि वे खुद सैफ अली खान के फैन हैं। कहा कि वह उनके साथ स्क्रीन शेयर करके काफी अच्छा लगा और उत्साहित भी हूं। उन्होंन कहा कि शुरुआत में मैं थोड़ा हिचकिचा रहा था लेकिन सैफ के साथ काम करना आसान था।
अर्जुन से जब इस मूवी को और अपने भूत प्रेत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हालांकि मैं भूतों और चुड़ैलों के बारे में कहानियों में विश्वास नहीं करता, लेकिन जब रमेशजी ने मेरे साथ स्क्रिप्ट साझा की मुझे वास्तव में फिल्म की स्टोरी पसंद आई। उन्होंने कहा कि भारत के 90% लोग भूतों और चुड़ैलों में विश्वास करते हैं, और केवल 10% नहीं करते हैं। तो मेरा किरदार 90% दर्शकों से जुड़ा होगा