जयपुर। चाइनीज कंपनी रियलमी ने अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Realme 9 4G की बिक्री शुरू कर दी है। फ्लिपकार्ट द्वारा आयेजित बिग बिलियन डेज सेल में इस फोन को सेल किया जा रहा है। Realme का यह स्मार्टफोन 6.4-इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह 8GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।
Realme 9 4G की भारत में कीमत, उपलब्धता
Realme 9 4G की कीमत रुपये पर सेट की गई है। आधिकारिक Realme India ऑनलाइन स्टोर पर बेस 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रूपये है। वहीं, 8GB +128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 18,999 रूपये है।
Realme 9 4G फीचर्स
Realme 9 4G में 6.4 इंच डिस्प्ले दिया गया है। फोन का रिज्यूलाशॅन 1,080x2,400 पिक्सल है। फोन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 5GB तक डायनेमिक रैम सपोर्ट करता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी 33W डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग के साथ है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.3x7.99 और वजन 178 ग्राम है।