टाइगर 3 की शूटिंग में सलमान खान का नया लुक हुआ वायरल, इस तरह दिखे सलमान

जयपुर। बॉलिवुड स्टार सलमान खान इन दिनों रसिया में अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। रूस में टाइगर 3 के सेट से सलमान खान का नया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सलमान खान के नये लुक की बात करें तो आम तौर पर सलमान इस लुक में रहते नहीं हैं। लेकिन रूस में सलमान भूरी भूरी लम्बी दाढ़ी, लंबे बाल, सफेद टी-शर्ट, नीली जींस और लाल जैकेट पहने देखा गया है। तस्वीरों में सलमान खान के भतीजे निर्वाण को भी टाइगर 3 के सेट पर उनके बगल में खड़े देखा जा सकता है।

बता दें कि पिछले हफ्ते टाइगर 3 की टीम ने रूस के लिए उडान भरी थी। सलमान के साथ कैटरीना को भी एयरपोर्ट पर देखा गया था। सलमान खान रूस की सड़कों पर अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरों खिंचाते हुए भी नजर आये।
एयरपोर्ट वीडियो भी हुआ था वायरल
जब सलमान अपनी टीम के साथ रसिया के लिए निकल रहे थे तब उन्हें एरयपोर्ट पर एक सीआईएफ के जवान के दस्तावेज चैक करने के लिए रोक था। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। लोगों ने सीएसआईएफ के जवान की अपनी ड्यूटी निभाने को काफी सहराया। कईं यूजर्स ने लिखा ये वर्दी की ताकत। सलमान खान ने भी अपनी शालीनता से जरूरी दस्तावेज चैक करवाये।

सलमान खान पिछले कुछ महीनों से फिल्म में अपनी भूमिका के लिए तैयारी कर रहे हैं। जुलाई में, सलमान खान ने टाइगर 3 में अपने किरदार के लिए वर्कआउट करते हुए खुद का एक वीडियो साझा किया और लिखा: "मुझे लगता है कि यह लड़का टाइगर 3 के लिए प्रशिक्षण ले रहा है।" बता दें कि टाइगर सीरीज की यह तीसरी फिल्म् है। इससे पहले पहला भाग - एक था टाइगर - 2012 में रिलीज़ हुआ था। इसके बाद टाइगर ज़िंदा है दूसरा भाग 2017 में आया था।