सामरिया निवासी कान्हीबाई को मिला भरण- पोषण अधिकार का लाभ

शिवकुमार शर्मा
कोटा |

कनवास के ग्राम सामरिया निवासी कान्हीबाई बैरवा को अब परेशान नहीं होना पडेगा, उपखण्ड अधिकारी राजेश डागा की पहल पर अब उसे भरण-पोषण का अधिकार मिलगा।
उपखण्ड अधिकारी डागा ने बताया कि कान्ही बाई बेवा प्रभुलाल बैरवा ने भरण-पोषण का प्रार्थना पत्र पेश कर निवेदन किया कि उसके दो पुत्र राधेश्याम एवं रामप्रसाद है, जो हमारी शामलात 8 बीघा जमीन पर काश्त भी कर रहे है, परंतु मेरे दोनों पुत्र न तो मुझे अपने साथ रखते है, न मेरा इलाज और अन्य खर्च के पैसे देते है। इस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए दोनों पुत्रों को जरिए फोन करके न्यायालय में बुलाया गया। दोनों पुत्रों एवं प्रार्थिया को सुना जाकर उन्होंने पुत्रों एवं उसकी मां को समझाईश कर यह फैसला लिया कि दोनों पुत्र अपनी मां को 2-2 महीने के क्रम में अपने पास रखेंगे एवं इसके साथ ही खाना-पीना, वस्त्र, दवाई, एवं 1000-1000 रूपये प्रति माह भरण पोषण हेतु अदा करेंगें। उपखण्ड अधिकारी की समझााइस पर दोनों पक्षकार द्वारा राजीनामा स्वीकार कर अपनी सहमति दी गई। इस तरह कनवास एस.डी.एम राजेश डागा द्वारा अब तक 25 बुजुर्ग माता-पिताओं को भरण पोषण का अधिकार दिया जा चुका है