समता आंदोलन समिति बयाना ने केंद्र व राज्य सरकार के नाम जातिवादी पुलिस अधिकारी मेहरडा को पुलिस महानिदेशक नहीं लगाने की माँग का दिया ज्ञापन
बयाना, समता आंदोलन समिति बयाना ने समता आंदोलन तहसील संरक्षक बयाना राजेंद्र शर्मा एवम तहसील अध्यक्ष बयाना विवेक कुमार के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी बयाना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपकर रवि प्रकाश मेहरडा कट्टर जातिवादी पुलिस अधिकारी को राजस्थान के पुलिस महानिदेशक पद पर नहीं लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा । ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान राज्य में कार्यरत आईपीएस अधिकारी रवि प्रकाश मेहरडा कट्टर जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त हैं और अपने अनेक जातिवादी कुकृत्यों के कारण लगातार विवादित रहे हैं।
महरडा ने अतिरिक्त महानिदेशक (सिविल राइट्स) के पद पर रहते हुए सर्वोच्च न्यायालय, प्रमुख गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक के लिखित आदेशों की अवहेलना करते हुए एक अविधिक परिपत्र जारी करके राजस्थान में ऐट्रोसिटि एक्ट के अधीन एफआईआर दर्ज होते ही गिरफ्तारी को अनिवार्य करने का आदेश किया जिससे प्रदेश के सैकड़ो निरपराध लोगों को अविधिक यंत्रणाओं का दंश झेलना पड़ा। समता आंदोलन द्वारा केंद्र सरकार को इनके विरुद्ध शिकायत करने पर केंद्र सरकार ने राजस्थान के तत्कालीन मुख्य सचिव को नियमानुसार प्रस्ताव बनाकर भेजने की निर्देश दिए गए थे । मेहरडा द्वारा सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अनेक निरपराध लोगों को एस्ट्रोसिटी एक्ट के अधीन अविधिक रूप से गिरफ्तार करवाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया गया।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया व अखबार में यह खबर चल रही है कि मेहरडा राजस्थान का पुलिस महानिदेशक बनने के लिए राज्य ने नव निर्वाचित मुख्यमंत्री एवम देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर रहे हैं । समता आंदोलन समिति ऐसे जातिवादी मानसिकता के व्यक्ति को राजस्थान के पुलिस विभाग का मुखिया बनाये जाने के पक्ष में नहीं हैं ऐसा किया जाना प्रदेश की प्रशासनिक व सामाजिक व्यवस्था के लिए आत्मघाती साबित होगा ।
अत:समता आंदोलन समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ज्ञापन भेजकर ऐसे किसी भी जातिवादी अधिकारी को पुलिस महानिदेशक के पद नहीं लगाने का निवेदन किया है । ज्ञापन देने में तहसील संरक्षक राजेंद्र शर्मा तहसील अध्यक्ष विवेक कुमार, तहसील महामंत्री त्रिलोक उपाध्याय, तहसील उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ मंत्री शेखर शर्मा, तहसील सचिव, नवल शर्मा, आदि अनेक समता आंदोलन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।