जयपुर। सैमसंग ने भारत में अपना नया Samsung Galaxy A03 लॉन्च कर दिया है। A-सीरीज के नए स्मार्टफोन को 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। फोन में 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर, 4 जीबी रैम जैसे फीचर्स मौजूद हैं। आइये इस फोन की कीमत उपलब्धता पर एक नजर डालते हैं।
Samsung Galaxy A03कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy A03 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किय गया है। जिसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। Galaxy A03 तीन रंगों में उपलब्ध होगा: काला, लाल और नीला।
Samsung Galaxy A03 के फीचर्स
गैलेक्सी ए03 में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन वायर्ड और ब्लूटूथ हेडसेट पर डॉल्बी एटमॉस को भी सपोर्ट करता है। गैलेक्सी A03 Android 11 आधारित One UI Core 3.1 पर काम करता है। गैलेक्सी A03 32GB और 64GB इंटरनल स्टोरेज और 1TB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी ए03 में 1.6गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाला यूनिसोक टी606 ऑक्टा-कोर चिपसेट है। फोन में पावर देने के लिए गैलेक्सी A03 में 4GB तक रैम दी गई है। फोन में 5000mAh की बैटरी है।
कैमरा की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए03 डुअल कैमरा लेंस के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 48-मेगापिक्सल का लेंस है जबकि सेकेंडरी लेंस 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। कैमरे में लाइव फोकस फीचर भी है जो बोकेह इफेक्ट प्रदान करता है। Galaxy A03 में ब्यूटी मोड के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा है।