जयपुर। Samsung कंपनी जल्द ही भारत में नया 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी यह फोन ए सीरीज के तहत लॉन्च करेगी जिसका नाम Samsung Galaxy A23 होगा।
Samsung Galaxy A23 फोन से जुड़ी जानकारियां धीरे-धीरे लीक होने लगी हैं। हाल ही में एक नई रिपोर्ट रिपोर्ट सामने आयी है जिसमें फोन की कीमत और कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ है। साथ ही Samsung Galaxy A23 5G की भारत में लॉन्च डेट भी सामने आयी है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को भारत में 31 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। फोन की कीमत 21,990 रुपये होगी। यह कीमत डिवाइस के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की होगी। इसके अलावा हैंडसेट दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में आ सकता है। बता दें कि फिलहाल कंपनी ने इस फोन के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Samsung Galaxy A23 5G डिजाइन
Samsung Galaxy A23 के जो रेंडरर्स सामने आये हैं उनके अनुसार, गैलेक्सी A23 5G में एक कैमरा बंप होगा जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप शामिल होगा। डिवाइस में वाटरड्रॉप नॉच और फ्रंट में मोटे बेजल्स होंगे। दूसरी ओर, हैंडसेट में एक पावर बटन, दाईं ओर एक वॉल्यूम रॉकर और बाईं ओर एक सिम ट्रे मौजूद होगा। इसमें नीचे की तरफ चार्जिंग के लिए स्पीकर ग्रिल, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा।
Samsung Galaxy A23 5G के फीचर्स
रिपोर्ट के मुताबिक,Samsung Galaxy A23 5G में 6.4 इंच का एचडी आईपीएस एलसीडी होने की संभावना है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। गैलेक्सी A23 5G में 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
सैमसंग गैलेक्सी A23 5G में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है।