Samsung Galaxy A33 5G भारत जल्द दस्तक देगा, प्रमुख फीचर्स सामने आये

जयपुर। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग जल्द ही भारत में ए सीरीज के तहत एक 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह फोन Samsung Galaxy A33 5G होगा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस फोन को भारत में अगले महिने यानि फरवरी में लॉन्च कर सकती है। इस फोन को एफसीसी प्रमाणन वेबसाइट पर देखा गया है, जंहा पर फोन की प्रमुख विशेषताओं का खुलासा किया गया है। साथ ही इसे प्रमुख फीचर्स के साथ BIS प्रमाणन वेबसाइट पर भी देखा गया है। जो ईशारा करता है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है।
एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट से पता चला है कि Samsung Galaxy A33 5G में पावर देने के लिए 5000mAh बैटरी दी जायेगी। साथ ही पता चला है कि बैटरी का आंतरिक डिज़ाइन EB-BA336ABY होगा, जिसे Ningde Amperex Technology Limited द्वारा विकसित किया गया है।

Samsung Galaxy A33 5G के संभावित फीचर्स
सर्टिफिकेशन और लीक्स के अनुसार Samsung Galaxy A33 5G में पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता हैं जिसकी डिस्प्ले का आकार 6.4 इंच होगा और यह फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड क्वालिटी के साथ आ सकता है। जैसा की उपर बताया फोन में पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी देखेने को मिल सकती है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हमें Samsung Galaxy A33 5G में 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता हैं। वहीं फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की तरफ एक हो 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। हो सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को डस्ट और वाटर से सुरक्षित रखने के लिए IP67 रेटिंग सुरक्षा के साथ पेश कर सकती है।
फोन के स्टोरेज वेरिएंट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। ना ही प्रोसेसर के बारे में अभी तक कोई लीक और जानकारी सामने आयी है।