Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ Samsung Galaxy A52s लॉन्च हुआ, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। सैमसंग ने अपने ​प्रीमियम स्मार्टफोन रेंज में एक नया गैलेक्सी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। और यह फोन Samsung Galaxy A52s है। फोन को ग्लोबली लॉन्च किया है। कपंनी ने इस स्मार्टफोन को Snapdragon 778G प्रोसेसर, 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स से लैस किया है। Samsung.com पर 24 अगस्त से प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे, जबकि शिपिंग 3 सितंबर से शुरू हो जाएगी। य

सैमसंग गैलेक्सी A52s की कीमत
Galaxy A52s को फिलहाल यूके में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ केवल एक वेरिएंट में आता है। इसकी कीमत £410 यानि लगभग 41,000 रुपये है। भारत में इस फोन के इस महिने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी A52s के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी A52s 6.5-इंच FHD + सुपर AMOLED इन्फिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है। इसका 120hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC प्रोसेसर मौजूद है जिसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी शामिल है जिसके साथ स्टोरेज को 1TB तक और बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में चार कैमरे हैं जिसमें एक 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है अन्य 12-मेगापिक्सल सेंसर, 5-मेगापिक्सल का इमेज सेंसर और 5-मेगापिक्सल सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा है।
सैमसंग गैलेक्सी A52s में 4500mAh की बैटरी है जिसे 25W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ जोड़ा गया है। फोन में IP67 सर्टिफिकेशन, ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सैमसंग पे के लिए सपोर्ट भी शामिल है।