स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy A52s, फीचर्स लीक हुए

जयपुर। सैमसंग जल्द ही अपनी ए सीरीज में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। और यह फोन सैमसंग गैलेक्सी A52s होने वाला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है,लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर्स लीक हो गये हैं। आइये फोन के संभावित फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी A52s के संभावित फीचर्स
लोकप्रिय टिपस्टर रोलैंड क्वांड्ट ने सैमसंग गैलेक्सी ए52एस के फीचर्स को लीक किया है। लीक से पता चलता है कि आगामी सैमसंग गैलेक्सी ए52एस मौजूदा गैलेक्सी ए52 5जी का अपग्रेडेड वर्जन होगा। स्मार्टफोन को ब्लैक, मिंट, ब्लू और पर्पल सहित चार कलर ऑप्शन में पेश किया जायेगा। स्मार्टफोन की कीमत लगभग 40,000 रूपये से शुरू होगी।

लीक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी A52s स्नैपड्रैगन 750G के बजाय क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया जायेगा। स्पेक्स शीट से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी A52s यूरोप में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में आएगा। वहीं इस स्मार्टफोन को अन्य क्षेत्रों में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। डिस्प्ले की बात करें तो लीक के अनुसार हमें सैमसंग गैलेक्सी A52s में 6.5-इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा। कैमरे की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ चार कैमरों को सेट दिया जा सकता है। इस सेट में मुख्य कैमरा 64 मेगापिक्सल का होने वाला है। पावर देने के​ लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जायेगी और यह फोन Android 11 आधारित UI 3.1 पर काम करेगा।