Exynos 1280 चिपसेट के साथ Samsung Galaxy A53 5G भारत में लॉन्च हुआ, जानें कीमत और ऑफर्स

जयपुर। सैमसंग ने में अपना नया 5 जी स्मार्टफोन Galaxy A53 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी पहले ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को भारत में 34,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारतीय संस्करण वैश्विक संस्करण के समान है।

Samsung Galaxy A53 5G की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी दो वेरिएंट में आता है। फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,499 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। यह डिवाइस ब्लैक, व्हाइट, लाइट ब्लू और पीच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
ऑफर्स
ऑफर्स की बात करें तो फोन का प्री-ऑर्डर 21 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। यह डिवाइस 25 मार्च से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इस फोन को रिटेल स्टोर के साथ-साथ Samsung.com और ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं। फोन की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी की खरीदारी पर 3,000 रुपये का कैशबैक या 2,000 रुपये का सैमसंग फाइनेंस+ कैशबैक ऑफर मिलेगा।

Samsung Galaxy A53 के फीचर्स

कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी में 6.5 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन 8GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 1280 प्रोसेसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दे रही है। इसमें 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर है जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है।

32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी। यह बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे विकल्प दिए गए हैं।