जयपुर। सैमसंग ने आज भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन सैमसंग गैलेक्सी F13 है। कंपनी ने इस फोन को 50 मेगापिक्ल प्राइमरी कैमरा, 6000 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। यह फोन बाजार में Infinix Note 12, Realme 50A Prime, Realme Narzo 50A और Redmi 10 को टक्कर देगा।
सैमसंग गैलेक्सी F13 की कीमत
नया लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी F13 स्मार्टफोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। भारत में जहां 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है, वहीं 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।
ऑफर्स की बात करें तो सैमसंग इच्छुक खरीदारों को लॉन्च ऑफर भी दे रहा है। सैमसंग ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक कार्ड का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को गैलेक्सी एफ13 स्मार्टफोन की खरीद पर 1,000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी। यह भारत में 29 जून, 2022 से Samsung.com, Flipkart.com, और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स और वाटरफॉल ब्लू, सनराइज कॉपर और नाइटस्की ग्रीन कलर वेरिएंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जायेगा।
सैमसंग गैलेक्सी F13 के फीचर्स
फोन को 6.6 इंच फुल एचडी + डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 x 2408 पिक्सल, 480 निट्स ब्राइटनेस और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। सैमसंग गैलेक्सी F13 सैमसंग के Exynos 850 प्रोसेसर सिस्टम-ऑन-चिप द्वारा संचालित है जिसे 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज स्पेस के साथ जोडा गया है। मेमोरी कार्ड का उपयोग करके इस स्टोरेज स्पेस को 1TB तक और बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी F13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 123-डिग्री फील्ड के साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर है। आगे की तरफ, सैमसंग गैलेक्सी F13 में 8MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में पावर देने के लिए 15W अनुकूली फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।