जयपुर। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग में अपने स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी f 22 की कीमतों को कम कर दिया है। ग्राहकों के लिए अब यह फोन ₹10,499 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इच्छुक खरीददार इस फोन को अपना बनाने के लिए सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस फोन के अलग-अलग वेरिएंट्स की अब कितनी कीमत है एवं इसके क्या फीचर्स हैं?
Samsung Galaxy f22 की कीमत
सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन के दो बैलेंस को लिस्ट किया गया है। जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत ₹10499 है। वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹12499 है । फोन को डेनिम ब्लैक एवं डेनिम ब्लू में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की बात करें तो कंपनी आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर ग्राहकों को ₹1000 का इंस्टेंट कैश बैक दे रही है। इसके अलावा चुनिंदा डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड पर कंपनी नो कॉस्ट ईएमआई पर भी इस फोन को उपलब्ध करवा रही है।
Samsung Galaxy f22 के फीचर्स
फोन के फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी f22 में 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 90hz है। वही प्रोफेसर की बात करें तो फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलिओ z28 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे अधिकतम 6GB रैम के साथ जोड़ा गया है। साथ ही फोन में 128 जीबी का इंटरनल स्पेस मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड का इस्तेमाल करके फोन की इंटरनल मेमोरी को एक टीवी तक बढ़ाया जा सकता है।
जहां तक कैमरों का सवाल है फोन में पीछे की तरफ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में सामने की तरफ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर देने के लिए कंपनी ने फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000 एमएएच की बैटरी जुड़ी हुई है।