जयपुर। सैमसंग ने चुपचाप गैलेक्सी एम13 को बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है।
सैमसंग गैलेक्सी M13 फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी एम 13 यह एक 6.6-इंच वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है, जिसे सैमसंग इन्फिनिटी-वी पैनल कहता है। यह फुल-एचडी+ रेजोल्यूशन वाली आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है।
कैमरे की बात करें तो फोन में नया 50MP का मुख्य लेंस f/1.8 के अपर्चर के साथ है। इसमें 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का डेप्थ लेंस है। कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए डिवाइस में फ्रंट में 8MP का कैमरा है।
प्रोसेसर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी M13 में इन-हाउस Exynos 850 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4GB रैम और 64GB / 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें अतिरिक्त स्टोरेज जरूरतों के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। फोन में पावर देने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAb की बैटरी दी गई है। यह सैमसंग के नॉक्स सिक्योरिटी के साथ आता है।
डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस स्पीकर सेटअप और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। यह एंड्रॉइड 12 ओएस पर बूट होता है और इसके ऊपर वनयूआई कोर 4.1 है। यह एक 4G फोन है जिसमें डुअल-सिम सपोर्ट है और यह वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ भी आता है। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ऑडियो जरूरतों के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी है।