लॉन्च से पहले Samsung Galaxy M52 5G के फीचर्स लीक हुए, जानें संभावित कीमत

जयपुर। Samsung जल्द ही भारत में नया 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी यह फोन ए सीरीज के तहत लॉन्च करेगी और इस फोन का नाम Galaxy M52 5G होगा। इस फोन के लॉन्च से पहले एक रिपोर्ट में इसके सभी फीचर्स लीक हुए हैं। आइये इस फोन के लीक फीचर्स और संभावित कीमत पर एक नजर डालते हैं।

Samsung Galaxy M52 5G की संभावित कीम
इस फोन को 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। और इस फोन की शुरूआती कीमत 23,000 रूपये के लगभग हो सकती है। फिलहाल फोन के लॉन्च के बारे में कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy M52 5G इसी महीने भारत में लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy M52 5G के संभावित फीचर्स
91Mobiles की एक रिपोर्ट में Samsung Galaxy M52 5G के सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसान फोन में 6.7-इंच FHD + सुपर AMOLED इन्फिनिटी-O डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ लैस किया जा सकता है। इस प्रोसेसर को अधिकतम 8 जीबी रैम के साथ जोड़ा जा सकता है। वहीं फोन में 128 जीबी अधिकतम इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। फोन Android 11-आधारित OneUI 3.1 कस्टम स्किन के साथ पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मौजूद हो सकता है। वहीं सामने की तरफ सेल्फी के लिए एक 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।