सैमसंग गैलेक्सी M53 5G 2 की लॉन्च डेट सामने आयी, 5000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

जयपुर। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग जल्द ही वियतनाम में अपना नया 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन 27 मार्च को वियतनाम में लॉन्च कर दिया जायेगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।
यह भी सामने आया है कि Galaxy M53 5G 10 5G बैंड सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग का यह स्मार्टफोन बिना चार्जर के लॉन्च किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी M53 5G को हाल ही में गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया था जिससे पता चला था कि फोन को मीडियाटेक डाइमेंशन D900 प्रोसेसर के साथ पेश किया जायेगा। फोन का मॉडल नंबर SM-M536B बताया गया था।
सैमसंग गैलेक्सी M53 5Gकी संभावित कीमत
सैमसंग गैलेक्सी M53 को वियतनाम में दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। जिसमें एक 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और दूसरा 8GB RAM + 256GB स्टोरेज हो सकता है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत 34,000 रुपये से 37,000 रुपये के बीच हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी M53 5G के संभावित फीचर्स
Galaxy M53 5G में कंपनी 6.7 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया ज सकता है। जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
सैमसंग का यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। गैलेक्सी एम53 का डिज़ाइन गैलेक्सी एम62 जैसा हो सकता है।
कंपनी का अपकमिंग फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी/256 जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। प्रोसेसर के तौर पर आपको इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 900 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो स्नैपर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देगी। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी देने का अनुमान है। जहां तक ओएस की बात है तो फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित वन यूआई 4.1 पर काम करेगा।