जयपुर। साउथ कोरियन कंपनी सैससंग आज भारत में अपने एम सीरीज के 5 जी स्मार्टफोन Samsung Galaxy M53 5G को भारतीय ग्राहकों के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध करायेगी। यह फोन आज दोपहर 12 बजे अमेजन के माध्यम से बेचा जायेगा। इस फोन को कंपनी ने इस महिने के शुरूआत में ही लॉन्च किया था। स्मार्टफोन 6.67-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 900 प्रोसेसर जैसे फीचर्स से लैस है।
सैमसंग गैलेक्सी M53 5G की कीमत और लॉन्च ऑफर
Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट में उपलब्ध है। देश में जहां 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 26,499 रुपये, वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 28,499 रुपये है।
लॉन्च ऑफर की बात करें तो सैमसंग आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा, सैमसंग 20K एडवांटेज प्रोग्राम के माध्यम से सैमसंग शॉप ऐप पर की गई खरीदारी पर 299 रुपये में 25W ट्रैवल एडेप्टर और 2,000 रुपये तक की पेशकश कर रहा है। इसके अलावा, फोन 2,666.55 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई और 1,163.50 रुपये प्रति माह की मानक ईएमआई पर उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy M53 5G के फीचर्स
सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.7-इंच सुपर AMOLED इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट की सुविधा है। प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला 5 से लैस किया गया है।
प्रोसेसर की बात आती है तो यहां मीडियाटेक डाइमेंशन 900 सिस्टम-ऑन-चिप प्रोसेसर देखने को मिलेगा। यह 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस के साथ है। फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। यह वनयूआई 12.1 चलाता है, जो Google के एंड्रॉइड 12 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
जहां तक कैमरों का सवाल है, सैमसंग गैलेक्सी M53 5G एक क्वाड-रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर होता है। आगे की तरफ इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा है। बैटरी के मोर्चे पर, फोन में 5,000mAh की बैटरी है। यह एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आता है।