जयपुर। सैमसंग ने एक साल पहले अपनी Galaxy S21 सीरीज लान्च की थी। और अब कंपनी ने इस सीरीज में आखिरकार अपना बहुप्रतीक्षित Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Galaxy S20 FE का सक्सेसर पिछले कुछ समय से चर्चा में है। अफवाह ये भी आयी थी कि इस फोन को चिप की कमी के कारण लॉन्च नहीं किया जायेगा। लेकिन अब कंपनी इस फोन से पर्दा उठा दिया है।
Samsung Galaxy S21 FE 5G के फीचर्स
गैलेक्सी S21 FE 5G स्मार्टफोन में 6.4-इंच FHD + डायनामिक AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120Hz है और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट है। यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 5nm प्रक्रिया का उपयोग करके बनाया गया है। फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB मॉडल शामिल हैं।
कैमरों की बात करें तो, गैलेक्सी S21 FE 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, डुअल पिक्सेल AF के साथ 12MP का वाइड-एंगल कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइज़ेशन तकनीक और 30x स्पेस जूम के साथ 8MP का टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है,जो कि एक सेंट्रल-स्टैक्ड पंच होल डिस्प्ले के अंदर रखा गया है। यह फोन Android 12-आधारित One UI 4 पर चलता है और इसमें 25W सुपर फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पॉवरशेयर जैसी सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी है।
सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G की कीमत और उपलब्धता
सैमसंग गैलेक्सी S21 FE को 11 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। हालांकि कंपनी ने इस फोन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।