जयपुर। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने पिछले हफ्ते वैश्विक स्तर पर अपनी गैलेक्सी एस 22 फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन एक लीक के माध्यम से फोन की कीमत और लॉन्च डेटा की तारीख सामने आयी है। News18 की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy S22 सीरीज की बिक्री मार्च के दूसरे हफ्ते में भारत में शुरू करेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी S22 के बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 75,000 रुपये होगी, गैलेक्सी S22+ की कीमत लगभग 85,000 रुपये और गैलेक्सी S22 अल्ट्रा की कीमत लगभग 1,10,000 रुपये होगी। Galaxy S22 Ultra को बरगंडी, फैंटम व्हाइट और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। लीक्स के मुताबिक सैमसंग ने पुष्टि की है कि भारत में गैलेक्सी S22 सीरीज को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ पेश करेगी।
Samsung Galaxy S22 सीरीज प्री-ऑर्डर
सैमसंग वर्तमान में इच्छुक खरीदारों को सैमसंग इंडिया के ई-स्टोर, www.samsung.com और सैमसंग शॉप ऐप के माध्यम से 1,999 रुपये की टोकन राशि पर गैलेक्सी एस 22 प्री-रिजर्व वीआईपी पास खरीदकर गैलेक्सी एस 22 सीरीज को प्री रिजर्व करने की अनुमति दे रहा है। कंपनी 2,699 रुपये के गैलेक्सी स्मार्ट टैग के साथ गैलेक्सी S22 डिवाइस को प्री-रिजर्व करने वाले सभी लोगों को मुफ्त में दे रही है।