जयपुर। साउथ कोरियान कंपनी सैमसंग ने भारत में Samsung Galaxy S22 Ultra का नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। अब नए ग्रीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। गैलेक्सी S22 सीरीज़ को इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में आपको बताते हैं।
Samsung Galaxy S22 Ultra कीमत और ऑफर
Samsung Galaxy S22 Ultra का ग्रीन वेरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 1,09,999 रुपये है। नया ग्रीन कलरवे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचीबद्ध है, लेकिन यह लेखन के समय अमेज़न पर उपलब्ध नहीं है। सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा खरीदने वाले ग्राहकों को 26,999 रुपये की गैलेक्सी वॉच 4 सिर्फ 2999 रुपये में मिलेगी।
Samsung Galaxy S22 Ultra के फीचर्स
गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा में क्वाड-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला 6.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एस-पेन स्टायलस के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया गयाहै, जिसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा की बात करें तो गैलेक्सी S22 अल्ट्रा में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसकी हेडलाइन 108-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 40-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग सेंसर उपलब्ध है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।