Samsung Galaxy Tab A8 India भारत में जल्द होगा लॉन्च, अमेज़न पर लिस्ट हुआ

जयपुर। साउथ कोरियन कंपनी Samsung जल्द ही भारत में Galaxy Tab A8 टैब को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस टैब को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर टीज़ कर दिया है। हालांकि अभी लॉन्च की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 के मुख्य आकर्षण में 10.5-इंच की एलसीडी और 7,040mAh की बैटरी शामिल है जो 15W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी इस टैब को यूएस में लॉन्च कर चुकी है। और यह जनवरी 2022 में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे यूरोप में € 229 (लगभग 19,300 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy Tab A8 के फीचर्स
चूकिं कंपनी इस टैब को पहले से ही यूएस में लॉन्च कर चुकी है। इसलिए हम इसके फीचर्स को जानते हैं। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में 10.5 इंच का एलसीडी दिया गया है। जिसका पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन 1,920 x 1,200 है। यह टैब चार डॉल्बी एटमॉस स्पीकर के साथ आता है। गैलेक्सी टैब ए8 एंड्रॉयड 11 पर चलता है।

स्टोरेज के की बात करें तो टैब में 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज प्रदान मौजूद है। कैमरा की बात करें तो इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 एक वाईफाई और एक एलटीई वेरिएंट में आता है । टैबलेट में एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक यूएसबी-सी 2.0 पोर्ट भी है। यह 7,040 एमएएच की बैटरी से लैस है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy Tab A8 ग्रे, सिल्वर और नए पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।