लाॅन्च से पहले Samsung Galaxy Z Fold 4 अमेजन पर नजर आया, प्रमुख फीचर्स का हुआ खुलासा

जयपुर। साउथ कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) जल्द ही अपने गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 (Samsung Galaxy Z fold 4)  को लाॅन्च करने वाली है। इस फोन को कंपनी अपने सैमसंग गैलक्सी अनपैक्ड 2022 इवेंट के दौरान लाॅन्च कर सकती है। यह इवेंट 10 अगस्त को आयोजित होने वाला है। लाॅन्च से पहले कंपनी के इस फोल्डेबल फोन को ई काॅमर्स साइट अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से फोन के प्रमुख फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। आइये जानते हैं अमेजन लिस्टिंग के अुनसार फोन में क्या क्या फीचर आने वाले हैं

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 (Samsung Galaxy Z fold 4) का थोडी देर के लिए ही अमेजन पर देखा गया था। क्योंकि बाद में इसे रिमूव कर दिया गया था। लेकिन रिमूव करने से पहले इसका स्क्रीनशाॅट ले लिया गया था। जिसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 फोन में 7.6 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन में 12 जीबी रैम दी जाएगी। इसके अलावा इसका वजन 263 ग्राम होगा। कीमत के बारे मेें यहां हमें कोई भी जानकारी नहीं मिली। कलर ऑप्शन की बात करें तो लीक तस्वीर में फोन का बेज कलर ऑप्शन देखा जा सकता है।

स्क्रीनशाॅट में फोन के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है जिसके साथ फ्लैश मौजूद है। कैमरा कितने मेगापिक्सल के होंगे इस बात के बारे में जानकरी मौजूद नहीं है। डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरे के लिए किसी प्रकार का पंच होल कटआउट व नॉच नहीं दिया गया है तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन में इनडिस्प्ले कैमरा मौजूद हो सकता है। फोन के लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन को जगह दी गई है। बता दें कि फिलहाल कंपनी ने इस फोन के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी है। अत ये एक अफवाह मात्र भी हो सकता है।