Samsung ने Galaxy A सीरीज के तहत लॉन्च किये दो दिलचस्प स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

जयपुर। सैमसंग ने हाल ही बिना कोई शोराबा किये गैलेक्सी सीरीज के तहत दो नये स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं। ये फोन Galaxy A13, Galaxy A23 हैं। आइये इनके फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

Galaxy A13, Galaxy A23 की कीमत
फिलहाल कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कंपनी जल्द ही कीमत का खुलासा करेंगी।

Galaxy A13 के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी ए13 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2408 पिक्सल है। फोन में स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर​ दिया गया है जो 3GB, 4GB या 6GB रैम एवं 32GB, 64GB या 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉइड 12-आधारित वनयूआई 4.1 पर चलता है।
कैमरे की बात करें तो, गैलेक्सी A13 में 8MP का सेल्फी कैमरा है और पीछे की तरफ इसमें क्वाड-रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, 3.4mm जैक और USB टाइप-C है। गैलेक्सी ए13 ब्लू, पीच, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
Galaxy A13 के फीचर्स
इसमें 6.6 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2408 है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB, 6GB और 8GB रैम वेरिएंट के साथ 64GB और 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज दिया गया है। यह एंड्रॉइड 12-आधारित वनयूआई 4.1 पर चलता है।
गैलेक्सी A23 भी क्वाड-रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी शूटर, 5MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर होता है। आगे की तरफ इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा है। यह 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक के समर्थन के साथ 5,000mAh की बैटरी द्वारा समर्थित है। सैमसंग गैलेक्सी ए23 ब्लू, पीच, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।