जयपुर। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग भारत में एम सीरीज के तहत एक नया 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फोन Galaxy M53 5G होगा। सैमसंग ने खुलासा किया है कि गैलेक्सी M53 5G 22 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। सैमसंग की भारत वेबसाइट और अमेज़न इंडिया पर एक लिस्टिंग के अनुसार, फोन 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च कर दिया जायेगा।
Galaxy M53 5G के फीचर्स
अमेज़न इंडिया पर लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि गैलेक्सी M53 5G स्मार्टफोन एक 6.70-इंच 120Hz सुपर AMOLED + डिस्प्ले के साथ आएगा। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन द्वारा प्रोटेक्ट किया जाएगा। लिस्टिंग से कैमरा के बारे में भी पता चला है। फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जायेगा।
आगे की तरफ इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा है। यह ऑटो-डेटा स्विच फंक्शनलिटी के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी M53 5G में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जोयगा। हालांकि, अभी प्रोसेसर के नाम के बारे में जानकारी सामने नहीं आयी है। फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 25W सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए गैलेक्सी एम53 5जी में 5जी, एलटीई, वाई-फाई 802.11 और ब्लूटूथ वी 5.2 है।
संभावित कीमत
कंपनी ने फिलहाल कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की कीमत 30,000 रुपये के आसपास होगी।
<