जयपुर। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग जल्द ही भारत में एक किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन सैमसंग गैलेक्सी A03s होने वाला है। फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी लीक हुई है। और यह लीक टिपस्टर इशान अग्रवाल ने किया है जिसे 91Mobiles ने रिर्पोट किया है। आइये इसकी लीक हुई कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी A03s की भारत में कीमत
91Mobiles की एक पूर्व रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी A03s की कीमत 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए लगभग 13,100 रुपये होगी। डिवाइस को व्हाइट, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि फोन के लॉन्च को लेकर अभी अधिकारिक डेट सामने नहीं आयी है।
सैमसंग गैलेक्सी A03s संभावित फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी ए03एस में 6.5 इंच का एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी वी डिस्प्ले होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल होगा। प्रोसेसर की बात करें तो हमें यहां MediaTek Helio P35 SoC देखने को मिल सकता है। और इसको अधिकतम 6GB रैम तक जोड़ा जा सकता है। Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पर काम करेगा। पावर देने के लिए फोन में 5,00000mAh की बैटरी दी जायेगी।
कैमरों की बात करें तो, डिवाइस में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। आगे की तरफ, डिवाइस में सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सेल सेंसर है।