बिजली की व्यवस्थाऐ को सुधारे के.ई.डी.एल. नही तो अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहे:- संदीप शर्मा

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

बिजली की व्यवस्थाऐ को सुधारे के.ई.डी.एल. नही तो अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहे:- संदीप शर्मा
विधायक संदीप शर्मा ने के.ई.डी.एल. कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली और बिजली की सुचारू व्यवस्था नहीं होने पर रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी।
आज विधायक संदीप शर्मा द्वारा कोटा शहर में बिजली आपूर्ति व सुचारू व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये सर्किट हाउस में के.ई.डी.एल. अधिकारियों की बैठक ली। विधायक और पार्षद गणों ने कोटा में बिजली की समस्या के बारे में अधिकारियों को कड़ा रोेष व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की।
विधायक संदीप शर्मा ने अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कोटा एक महानगर होने के साथ साथ शैक्षणिक नगरी के रूप में सम्पूर्ण भारत देश में जाना जाता है तथा यहां की बिजली व्यवस्था गांवों की बिजली व्यवस्था से भी बदहाल है लोगों को बिजली की समस्या के लिये रोजाना परेशान होना पड़ता है। भीषण गर्मी में बिजली की समस्या एक आम बात हो गयी है लोगों को इस तपती गर्मी में पूरी रात बिजली की परेशानी का सामना करना पडता है लोगों द्वारा किसी क्षेत्र की बिजली की समस्या से अवगत करवातें है तो भी कई घंटों तक केे.ई.डी.एल. के कर्मचारी वहां बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने नहीं आते है जिसके कारण लोगों में रोष व्याप्त है। बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण कई घंटों बिजली गुल होने के कारण कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों को बिना ऑक्सीजन कन्सेटेटर के कारण मौत का शिकार होना पडा है। कंपनी की लापरवाही के कारण शहर में आये दिन हादसे हो रहे है जगह जगह केबल के तार खुले में पडे हुए है जिसके कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है। कम्पनी द्वारा कॉल सेन्टर खोले हुए है परन्तु सुनने वाला कोई नही है। उपभोक्ताओं के उपयोग से कई अधिक बिजली के बिल आ रहे है सम्पूर्ण भुगतान करने के बावजूद भी बिजली के लिये परेशान होना पड रहा है हल्की सी बारिश होने पर सम्पूर्ण बिजली व्यवस्था ठप पड जाता है जगह जगह बिजली की केबल खुली पडी है तथा झुल रहे है तथा कई जगह बिजली के तारों पर पेड लटके हुए है। पर्याप्त ट्रांसफार्मर नहीं है कई बार वोल्टेज कम ज्यादा होने के कारण लोगों के बिजली की उपकरण खराब हो गये है। जिसके कम वोल्टेज के कारण लोगो के पंखे कूलर नहीं चल पाते है। कंपनी के पास पर्याप्त साधन व स्टाफ भी नहीं है जिसके कारण लोगों की समस्या के समाधान में अधिक समय लगता है।
विधायक ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कम्पनी द्वारा मंदिरों की भी लाइट काटने की शिकायत प्राप्त हो रही है जिसके कारण धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
पार्षद विवेक राजवंशी व जिला महामंत्री जगदीश जिन्दल ने भी लोगों के बिजली की समस्या के संबध में अधिकारियों को बताया तथा शीघ्र सुधारने की बात कही। सभी पार्षदों ने के.ई.डी.एल. अधिकारियों को खुब खरी खोटी सुनाई तथा रोष व्यक्त करते हुए कहा क्षेत्र की जनता स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बिजली व्यवस्था सुचारू करने की अपेक्षा रखती है परन्तु कम्पनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा जनप्रतिनिधियों को भुगतना पडता है और जनता जनप्रतिनिधियों पर रोष व्यक्त करती है। जनप्रतिनिधियों द्वारा बिजली के कर्मचारियों को बिजली की समस्या बताने के बावजूद भी बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने में लापरवाही बरतते है। दूसरी ओर वर्तमान सरकार द्वारा के.ई.डी.एल को हटाने के वादे के साथ विधानसभा चुनाव में वोट बटोरे थे वो मूकदर्शक बने हुए है।
बैठक में उपस्थित के.ई.डी.एल. के सीईओं शान्तनु भट्टाचार्य, कम्पनी हेड प्रसन्नदीप धर, और टेक्निकल हेड ओनोमित्रा ढाली व क्षेत्रीय अभियंताओं उपस्थित थे जिन्हें विधायक ने कड़ी फटकार लगाई। के.ई.डी.एल के अधिकारियों ने विधायक महोदय और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विधायक महोदय द्वारा बताई गई समस्यो को चयनित कर शीघ्र ही बिजली की समस्या का समाधान किया जायेगा जिसमें पेड़ छटाई, मेकेनिज्म को दुरुस्त करने के लिये गाड़ियों की संख्या बढाई जायेगी। स्टाफ में भी बढ़ोतरी की जाएगी और अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि लापरवाही नही बरते और लोगों की समस्या का तुरन्त निराकरण करे। स्थानीय जनप्रतिलिधियों को कंपनी के वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा जिससे इस ग्रुप के माध्यम से बिजली की समस्या का तुरंत समाधान होगा।
विधायक ने उपस्थित अधिकारियों को रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी की यदि कोटा शहर की जनता को बिजली की समस्या से परेशान होना पड़ा और इसका शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो के.ई.डी.एल. कंपनी के अधिकारियों को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक बड़ा जन आंदोलन के.ई.डी.एल. कम्पनी खिलाफ किया जायेगा ।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद रामगोपाल मंडा, नरेश शर्मा, विवेक मित्तल, योगेश वालिया, भानुप्रताप गौड, सोनू धाकड, संजीव विजय, दिलीप सिंह, रीता सलुजा, रेखा यादव, लक्ष्मी प्रजापति भाजपा नेता हरीश राठौड, सतीश चौधरी, चमन केलवा, राजेन्द्र शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश सुवालका , उमंग चतुर्वेदी, सुनील प्रजापति , शैलेन्द्र मेहरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थें।