सुमेर सिंह राव
दलेलपुरा।
समाजसेवी कैप्टन राम निवास ताखर के भतीजे संदीप ताखर सुपुत्र श्री रोहिताश्व ताखर ने बिस्केक (रूस) से एमबीबीएस (MBBS) किया, और यहाँ नेशनल मेडिकल कमीशन (MNC) द्वारा 12 दिसम्बर को आयोजित परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 300 में से 195 अंक प्राप्त कर एमबीबीएस ( MBBS) की डिग्री हासिल कर डॉक्टर बने ।
उल्लेखनीय है कि संदीप अपने परिवार में पहले डॉक्टर बने हैं ।संदीप ताखर के डॉक्टर बनने से परिवार व साथियों मे खुशी का माहौल है । संदीप की इस उपलब्धि पर परिवार जनों , रिश्तेदारों व शुभचिंतकों द्वारा संदीप को शुभकामनाएं व बधाई दी गई। डॉक्टर संदीप ने कहा कि मेरी इस सफलता में मेरे माता पिता, परिवार जन व साथियों तथा चाचाजी कैप्टन राम निवास ताखर का अहम योगदान है। भावी जीवन की प्रार्थमिकता बाबत उन्होंने बताया जीवन मे मरीजों की देखभाल पूर्ण लग्न व निष्ठा से करने का प्रयास करूंगा ।