सुगंधा शाखा द्वारा सेनेटरी नेपकिन वितरित किए
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 19 सितंबर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सुगंधा शाखा द्वारा महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए सेनेटरी नैपकिन दिए गए। अध्यक्ष रेखा शारदा सचिव अंजना शारदा ने बताया रंगबाड़ी स्थित अंबेडकर कच्ची बस्ती में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा राजस्थान के डॉ आर बी गुप्ता गुप्ता एवम स्थानीय पार्षद भानुप्रताप सिंह के सानिध्य में महिलाओं एवं किशोर युवतियों को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। यह कार्य शाखा सदस्य कुसुम मूंदड़ा के सहयोग से संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष नीलम तापड़िया ने बताया कि महिलाओं में एवं किशोरियों में मासिक धर्म के समय साफ सफाई का अच्छे से ध्यान नहीं रखने की वजह से कई बीमारियां पैदा हो जाती है जिन से बचाव के लिए सुव्यवस्थित सेनेटरी नैपकिन लेने की बहुत जरूरत है जिससे कई प्रकार की बीमारियों से राहत मिल सकती है । कार्यक्रम में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष नीलम तापड़िया उपस्थित थी कोषाध्यक्ष रेखा सोनी सहित रचना मंत्री रीमा लखोटिया रमा लखोटिया सविता सिंह सोनल मंत्री रानी न्याति ममता विजय आदि ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया।