समाज कुप्रथाओं का अंत कर बालिकाओं को अवसर प्रदान कर उन्हें सबला बनाये : संतोष रेगर

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

घर की शान बेटियाँ कार्यक्रम में सामुदायिक विकास और नेहरू युवा केंद्र पर चर्चा आयोजित

आकाशवाणी केंद्र कोटा द्वारा को प्रसारित कार्यक्रम घर की शान बेटियाँ महिला को बालिका सशक्तिकरण के विषय में लोकप्रिय हो रहा है। इसमें मंगलवार को स्टेट प्लेयर व नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय स्वयं सेविका संतोष रेगर मुख्य वक्ता रही। संतोष रेगर ने चर्चा में भाग लेते हुए समाज का आवाहन किया कि समाज आगे आए, प्रबुद्धजन के माध्यम से अपनी बालिका भेदभाव,कन्याभ्रूण हत्या, बालविवाह, दहेज जैसी कुप्रथाओं का अंत करें जो बालिका विकास में बाधक है और बालिकाओं को आगे बढ़ने के समुचित अवसर प्रदान कर उन्हें सबला बनाएं।


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़े मोटिवेटर कार्यक्रम समन्वयक सर्वेश तिवारी ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम घर की शान बेटियां में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को महिला सशक्क्तिकरण से जुड़ी सख्शियत से रूबरू करवाया जाता है। इसी क्रम में आकाशवाणी कोटा द्वारा मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सामान्य मध्यमवर्गीय संघर्षशील परिवार में जन्म लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेविका व बाल संदर्भ केंद्र ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़ी संतोष को आमंत्रित किया गया । मंगलवार को आयोजित चर्चा का विषय सामुदायिक विकास और नेहरू युवा केंद्र रहा। उल्लेखनीय है मूलतः 1972 से संचालित युवा संगठन जिसे अब नेहरू युवा केंद्र के रूप में जाना जाता है सामुदायिक विकास में अपनी महती भूमिका निभा रहा है जिसके द्वारा विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रतियोगिताओं विभिन्न आयोजनों गतिविधियों के माध्यम से न केवल आगे बढ़ने का मंच दिया जाता है बल्कि कैरियर काउंसलिंग युवाओं की प्रतिभा कार्यक्रमों के माध्यम से भावी पीढ़ी को परिष्कृत भी किया जा रहा है । बूंदी की ही छः बच्चो में से एक बेटी और यही की बहू बनी संतोष ने चौबीस वर्ष की उम्र में ही वैवाहिक जीवन के साथ समाज सेवा का क्षेत्र अपनाया । मंडी में श्रमिक कार्य करने वाले अशिक्षित पिता की संतान होने के बावजूद शिक्षा प्राप्तकर आत्मनिर्भर बनी। नृत्य की शौकीन संतोष साथ ही कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनचेतना जागृत करने को प्रयासरत है। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक सरोकारों में नेहरू युवा केंद्र की भूमिका पर चर्चा करते हुए सामाजिक निर्माण, विकास व जनचेतना में संगठन की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया । विभिन्न प्रकार की योजना एवं महिलाओं के शोषण बाल शोषण व महिलाओं के कानूनों को महिलाओं तक पहुंचाने में बाल संदर्भ केंद्र के माध्यम से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के रूप में इसी प्रकार की विभिन्न जानकारियां गांव गांव तक पहुंचा रही हैं जन जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के संगोष्ठी कार्यशाला एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीण व्यक्तियों को व शहरी व्यक्तियों को जागरूक किया जा रहा है। संतोष ने बताया कि बच्चों के लिए कैरियर मेला एक कार्यक्रम का आयोजन करवाये जा रहे हैं। कार्यक्रम की प्रस्तुति कार्यक्रम अधिकारी कमल मीना व समन्वय के.पी.मीणा का रहा । कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता अंजना शर्मा ने आभार प्रकट किया।