-अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल चेतना शक्ति सम्मेलन ने कन्यादान करके पुण्य कमाया
-कन्यादान महा दान कन्यादान कर कमाया पुण्य
बारां- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल चेतना शक्ति सम्मेलन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सपना गोयल ने बताया शुक्रवार को संकट मोचन हनुमान मंदिर खाती कॉलोनी स्थित बारां में निर्धन परिवार की बेटी कुसुम (कुंती) कोटा निवासी विवाह के लिए कन्यादान स्वरूप सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में संगठन की महिलाओं द्वारा दुल्हन के हाथो में मेंहदी रचाई एव हल्दी लगाई गई।सभी महिलाओ ने हर्ष उल्लास के साथ महिला संगीत का आयोजन किया। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र बंसल ने बताया कि संस्था की ओर से निस्वार्थ भाव से 2 सालो से निरंतर सेवा की जा रही है जिसके तहत निर्धन परिवार की बेटी का कन्यादान किया जा रहा है।
संस्था ने नव दंपति के लिए उपयोगी सामग्री 31 साड़ी, छठ का पंखा इलेक्ट्रॉनिक प्रेस, पानी की बोतल, बर्तन, दीवार घड़ी, बाउल सेट, सूट का कपड़ा, ब्रेकफास्ट सेट, क्रॉस्ट रोल, बिछिया, लेडिज पर्स, कांच के गिलास, डबल बेड शीट, साबूदानी, लड़के के पेंट शर्ट के कपड़े, जूस जग, सुहाग की सामग्री, स्टील की चरी, स्टील की परात, गणेश की तस्वीर, पायल, गिफ्ट आइटम, गर्म शॉल, मसाले के डिब्बे, प्रेस, हार सेट, चूड़ी, ग्यारह सौ नगद राशि भेंट में दी गई. बेटी के पिता ने संस्था के सदस्यों का तह दिल से आभार व्यक्त किया।
रेनू गोयल मिर्ची वालों की तरफ से एक छत का पंखा, रानी जैन की तरफ से एक कंबल और चांदी के बिछिया सुनील नामदेव की तरफ से एक इलेक्ट्रॉनिक प्रेस,आशु चौरसिया,दीपक जैन, हेमंत जैन, चंद्रेश गर्ग, नेहा चौरसिया,दिव्या अग्रवाल , मंजुला जालान,अनीता कटारिया सुनीता गोयल, जेशु मंगल ,सिंपल जैन,,मीना जैन,कल्पना जैन, मीरा जैन, मीनाशी सिंघल आदि सभी का पूरा सहयोग रहा