सर्व शक्ति मित्र मण्डल फाउंडेशन द्वारा गीता जयंती के पावन पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाया

जयपुर, सर्व शक्ति मित्र मंडल फाउन्डेशन द्वारा गीता जयंती के पावन पर्व पर शिव मंदिर 22 गोदाम फायर स्टेशन के सामने बॉक्सिंग क्लब वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाया गया जिसमें कदम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए कार्यक्रम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र पाराशर राष्ट्रीय महामंत्री राजकुलदीप सिंह राष्ट्रीय सचिव अखिलेश सिंह प्रदेश प्रभारी अशोक उपाध्याय,प्रदेश सचिव यशवीर सिंह,सुरेन्द्र सूरोठ,हीलिंग योग प्रशिक्षिका दीपशिखा,समाजसेवी गीता और अन्य सैंकड़ों गणमान्य जनों की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेघ सिंह संयोजक  क्रीड़ा भारती राजस्थान,और विशिष्ठ अतिथि प्रदीप शर्मा पर्यावरण विषेशज्ञ और वकील  राजेंद्र राजपुरोहित जोधपुर, यशपाल जोधपुर रहे । इस दौरान पेड़ लगाने के साथ साथ गीता वितरण का कार्यक्रम भी हुआ तथा सभी ने गीता जयंती पर अपने विचार रखे।